जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की तरफ से पूरा प्रयास किया जा रहा है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में स्थित आतंकी कैंप की तस्वीरें मिली हैं जिनमें भारी संख्या में आतंकवादियों का जमावड़ा दिख रहा है। तस्वीरों में हथियारों से लैस आतंकवादी साफ नजर आ रहे हैं। तस्वीरें पाकिस्तान की आतंकी साजिश को पूरी तरह से बेनकाब कर रही हैं।
बुधवार को ही भारतीय सेना ने खुलासा किया था कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी लॉन्च पैड आतंकियों से भरे हुए हैं और सारे आतंकवादी भारतीय सीमा को पार कर कश्मीर में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। एक मीडिया चैनल के अनुसार इन तस्वीरों से भी भारतीय सेना के बयान की पुष्टि होती है। नियंत्रण रेखा के उस पर 200-300 आतंकवादी इकट्ठा किए गए हैं और पाकिस्तान की सेना उन्हें संरक्षण दे रही है। आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी ने ट्रेनिंग कांप बनाया हुआ है और कैंप में जैश तथा लश्कर के आतंकवादी भी मौजूद हैं।
रावलकोट में आतंकी कैंप की तस्वीरें आई सामने, भारी संख्या में है आतंकी

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’