सरकार ने वायुसेना के लिए 5,000 करोड़ रुपये की लागत से स्वदेशी आकाश वायु रक्षा मिसाइलों की 6 स्क्वाड्रन की खरीद को मंजूरी प्रदान कर दी है। इन्हें पाकिस्तान और चीन से लगती सीमाओं पर तैनात किया जाएगा।
सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने हाल में वायुसेना के लिए इस परियोजना को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को सरकार के इस फैसले की जानकारी वायुसेना को दी। आकाश मिसाइलों की खरीद के इस 3 साल पुराने प्रस्ताव की मंजूरी को सैन्य बलों में स्वदेशी मिसाइल प्रणाली की खुले दिल से स्वीकार्यता के तौर पर देखा जा रहा है। इस मंजूरी के साथ ही वायुसेना के लिए ऑर्डर की गईं आकाश मिसाइल प्रणालियों की संख्या 15 हो जाएगी।
वायुसेना ने शुरुआत में सिर्फ 2 आकाश प्रणालियों का ऑर्डर दिया था। लेकिन पिछले साल हुए अभ्यास में इजरायली समेत अन्य सभी वायु रक्षा मिसाइलों का आकाश मिसाइल प्रणाली के साथ परीक्षण किया गया था और इनमें आकाश का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा था। लिहाजा रक्षा मंत्रालय ने विदेशी प्रणालियों के बजाय आकाश का चयन किया।
मोदी सरकार ने बढ़ाई वायुसेना की ताकत, इन सीमाओं पर किया जाएगा तैनात
A video grab made on March 15, 2016, shows an image taken from a footage made available on the Russian Defence Ministry's official website on March 15, 2016, reportedly showing Russian Su-34 bombers and a Tupolev Tu-154 transport plane (R) flying above an unknown location on their way from the Hmeimim airbase in Syria to their permanent bases in the Russian Federation. A first group of Russian military planes on March 15 left Moscow's base in Syria heading for home after President Vladimir Putin's shock order to withdraw most of his forces from the war-torn country, the defence ministry said. / AFP PHOTO / RUSSIAN DEFENCE MINISTRY / STR RESTRICTED TO EDITORIAL USE - MANDATORY CREDIT " AFP PHOTO / RUSSIAN DEFENCE MINISTRY" - NO MARKETING NO ADVERTISING CAMPAIGNS - DISTRIBUTED AS A SERVICE TO CLIENTS / AFP / RUSSIAN DEFENCE MINISTRY / STR (Photo credit should read STR/AFP/Getty Images)

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत