गुरमीत राम रहीम की सबसे करीबी हनीप्रीत को पुलिस ने मंगलवार को आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया। हनीप्रीत को एक महिला के साथ पंजाब की जिरकपुर-पटियाला रोड से गिरफ्तार किया गया है। पंचकुला के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अब हनीप्रीत को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को हुई हिंसा में हनीप्रीत की भूमिका की जांच होगी और हम यह पता लगाएंगे कि उसके इतने दिनों तक फरार रहने में किन लोगों ने उसकी मदद की। पिछले 38 दिनों से हनीप्रीत पुलिस को चकमा दे रही थी, वहीं अब तक पुलिस से आंखमिचौली खेलती चली आ रही हनीप्रीत आज जैसे ही फिर टीवी चैनलों और वेबसाइटों पर छाई वैसे ही पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। पुलिस रिकॉर्डों में इनामी हनीप्रीत मीडिया के सामने आई और अपने आप को बेगुनाह बताया। इतना ही नहीं हनीप्रीत ने गुरमीत राम रहीम को भी बेगुनाह बताया।
राम रहीम की मुहबोली बेटी हनीप्रीत गिरफ्तार

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत