April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जनरक्षा यात्रा में बीजेपी का नारा वाम मुक्त देश

2014 की तत्कालीन यूपीए सरकार पर भाजपा के कद्दावर नेता जोर-शोर से हमला कर रहे थे। चुनावी सभाओं में भाजपा के स्टार प्रचारक रहे नरेंद्र मोदी बार-बार कहा करते थे कि कांग्रेस की विचारधारा ने देश को बर्बादी के सागर में डुबो दिया है। भाजपा का ये अंदाज मतदाताओं के दिल और दिमाग को प्रभावित करने में कामयाब रहा और 2014 के चुनाव परिणामों से ये साफ हो गया कि कांग्रेस पूरी तरह वेंटीलेटर पर जा चुकी है। अब भारत के चारों कोनों में अपने विचारों को विस्तार और मजबूती देने के लिए भाजपा के कद्दावर नेता पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
असम में मिली ऐतिहासिक जीत और केरल में दस्तक देने के बाद वामदलों की विचारधारा पर भाजपा करारी चोट कर रही है। केरल में लाल झंडे के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में 15 दिन तक जनरक्षा यात्रा का आगाज हो चुका है। इस यात्रा के जरिए भाजपा ये बताने की कोशिश कर रही है कि किस तरह से वाम दलों की शासन वाली सरकारों में कुछ खास विचारधारा के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। ये बात सच है कि केरल की जमीन से वामदल के शासन के खिलाफ हुंकार भरी जा रही है। लेकिन निशाना सिर्फ केरल ही नहीं है, बल्कि त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल भी हैं।
मुख्यमंत्री पी विजयन के गृह क्षेत्र पेनयुर से यात्रा की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने उन्हें सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि विजयन जी जितना हिंसा का कीचड़ फैलाओगे, कमल उतना ही खिलकर सामने आने वाला है। इन राजनीतिक हत्याओं के लिए उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया।

Share to...