गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर सोमवार की शाम पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। उनको अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग पहुंचे। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मनोहर पर्रिकर का कैंसर की बीमारी से जूझते हुए 63 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया था। मनोहर पर्रिकर अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे। मनोहर पर्रिकर के निधन पर सोमवार 18 मार्च को केंद्र सरकार ने एक दिन का वहीं गोवा की राज्य सरकार ने 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी, केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य की राजधानियों में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। मनोहर पर्रिकर का राजकीय सम्मान के साथ सोमवार शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सुबह 9ः30 बजे से 10$30 बजे तक पणजी के बीजेपी ऑफिस में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। शाम 4ः00 बजे तक आम लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। शाम 4 बजे कला अकेडमी से मीरामार तक मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा निकली और 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पूरे राजकीय सम्मान के साथ गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मीरामार में मौजूद हैं। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा में हजारों संख्या में लोग शामिल हुए।
गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि देने पीएम मोदी भी पणजी पहुंचे थे। शोक संतप्त परिवार और पार्टी नेताओं से बातचीत की। उनके साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं।
राजनीति में इमानदारी की मिसाल, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पंचतत्व में हुए विलीन

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा