April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

होली का मजा ऐसे रखें बरकरा, रंगों के बीच सेहत का ध्यान

होली का त्योहार दस्तक देने वाला है। सभी लोग इस रंग के त्योहार को मनाने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। होली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कहीं मिठाई बन रही हैं, तो कहीं रंग खरीदें जा रहे हैं। लोग अपनी होली को यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन कई बार लोग त्योहारों की खुशी और उत्साह में अपनी सेहत को ही भूल जाते हैं। त्योहार के समय बीमार पड़ने से सिर्फ आपका ही नहीं, बल्कि आपसे जुड़े लोगों का मजा भी किरकिरा हो सकता है। हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने से आप होली का मजा भी ले सकेंगे और फिट भी रहेंगे।

ऐसे रखे बॉडी का टेम्प्रेचर मैनटेन
होली के त्योहार में भागदौड़ काफी ज्यादा होती है, जिसके चलते थकावट होना स्वाभाविक है। वहीं, धूप में होली खेलने से आपकी बॉडी डीहाइड्रेट हो सकती है। सिर्फ यही नहीं, ज्यादा पानी पीने से स्किन भी कोमल रहती है और रंग आसानी से निकल जाते हैं।

मिठाई ऐसे करें चेक
कोई भी त्योहार बिना मिठाई के पूरा नहीं होता है। त्योहारों के समय लोग जमकर मिठाई खाते हैं। इसलिए मिठाई खरीदने से पहले अच्छी तरह जांच लें कि मिठाई असली खोए से बनी है या नहीं। खोए की क्वालिटी चेक करने के लिए आप उसे खाकर देख सकते हैं। अगर खोया मुंह में चिपकता है तो समझ जाएं वो नकली है और अगर नहीं तो मतलब आपका खोया असली है।

इन रंगों का करें उपयोग
बिना रंगों के होली का त्योहार अधूरा रहता है, लेकिन आप केमिकल रंगों के बजाय हर्बल रंगों से होली खेल सकते हैं। होली के लिए आप घर में ही फूल और विभिन्न सब्जियों की मदद से घर पर ही आसानी से हर्बल रंग बना सकते हैं। इनसे आपकी स्किन पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा और ये जल्दी हट भी जाएंगे।

इसके प्रयोग से बचे
होली पर भांग का सेवन तो बहुत आम है, लेकिन इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। भांग की जगह आप आम पन्ना, जल जीरा, लस्सी, नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।

Share to...