नीदरलैंड के यूट्रेक्ट शहर में सोमवार को एक ट्राम में अंधाधुंध गोलीबारी किए जाने की घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। यूट्रेक्ट पुलिस के ट्विटर अकाउंट में कहा गया है कि गोलीबारी की घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। सहायता अभियान चलाया जा रहा है। गोलीबारी की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
स्थानीय मीडिया का कहना है कि मृतक एक चादर से पूरी तरह ढका हुआ था और 2 ट्रामों के बीच पटरियों पर पड़ा था, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यूट्रेक्ट पुलिस ने जानकारी दी है कि गोलीबारी की यह घटना एक ट्राम में हुई, मदद के लिए कई हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में आतंकी शामिल हो सकते हैं।
यूट्रेक्ट पुलिस के अनुसार फायरिंग स्थानीय समयानुसार सुबह 10ः45 बजे हुई। फायरिंग में कई लोग घायल हो गए हैं, जहां पर फायरिंग हुई, उस इलाके पूरी तरह से घेर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नीदरलैंड का यूट्रेक्ट में चली अंधाधुन गोलियां

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा