अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने अमेठी दौरे के दौरान बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी किसी की नहीं सुनते, जो मन में आता है उसे देश पर थोप देते हैं। जब कि कांग्रेस की नीति जनभागीदारी की रही है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस कोई भी योजना शुरू करती थी तो पहले जनता से राय ली जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री सो कर उठते हैं और एक नया कार्यक्रम देश की जनता पर डाल देते हैं। भले ही देश को उसकी जरूरत हो भी या नहीं।
जीएसटी का उल्लेख करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी कांग्रेस का कार्यक्रम था। इसे लागू करने से पहले कांग्रेस ने देश के कारोबारियों से उनके विचार जाने। लोगों ने कहा कि तमाम तरह के टैक्स खत्म करके एक टैक्स लगाया जाए और जिसकी सीमा अधिकतम 18 फीसदी तक हो। कांग्रेस इसी अवधारणा पर काम कर रही थी।
मोदी जी नहीं सुनते किसी की, मन की थोप देते हैं : राहुल गांधी

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत