नई दिल्ली। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप को 2 मामलों में मिली 20 साल कैद की सजा के बाद पंचकूला में दंगे हुए और समर्थकों को दंगों के लिए उकसाने के आरोप भी लगे। इन आरोपों के घेरे में राम रहीम की सबसे करीबी हनीप्रीत भी आई। अपने खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी होने के बाद से हनीप्रीत फरार हो गई, पिछले 38 दिनों से वह पुलिस को चकमा दे रही थी और पुलिस उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही थी।
मंगलवार को पुलिस को आखिरकार हनीप्रीत को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल ही गई। बीती रात पुलिस उससे देर रात तक पूछताछ करती रही। बीच में रात करीब 1.30 बजे हनीप्रीत ने सीने में दर्द की शिकायत तक की। सीने में दर्द कुछ इस तरह बताया कि पुलिस को तुरंत डॉक्टरों के पास हनीप्रीत को ले जाना पड़ा। हनीप्रीत ने डॉक्टरों को बताया कि वह माइग्रेन की दवाई लेती है। डॉक्टरों ने चेकअप किया। चेकअप में ईसीजी भी नॉर्मल आया। डॉक्टरों ने हनीप्रीत के कई चेकअप के बाद कहा कि वह पूरी तरह से फिट हैं। जिसके बाद हनीप्रित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी, पुलिस ने झेला हनीप्रीत का ड्रामा, अब 6 दिन की हिरासत

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत