मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी 24वीं विवाह वर्षगाँठ पर उज्जैन में धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया। भगवान महाकाल से देश-प्रदेश की समृद्धि, उन्नति और जन-मानस के स्वस्थ एवं खुशहाल रहने की कामना भी की।
पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा की पिछले वर्ष सिंहस्थ महापर्व के दोरान 5 मई को शादी की सालगिरह के दिन वे बाबा महाकाल के दरबार में थेद्य इसलिए इस वर्ष भी शादी की सालगिरह पर आशीर्वाद लेने वे बाबा के दरबार में आए हुए हैद्य
मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी साधना सिंह से मिलकर ऊर्जा मंत्री पारस जैन, विधायक सतीश मालवीय, बहादुर सिंह चौहान, अनिल फिरोजिया, प्रदीप पाण्डे, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने विवाह वर्षगाँठ पर शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री चौहान ने विवाह वर्षगाँठ पर किए महाकाल के दर्शन

More Stories
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए