April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एक मां ने गरीबी से तंग आकर अपने 2 साल के बेटे को 200 रु में बेचा दिया

अगरतला। त्रिपुरा में गरीबी से तंग आकर एक आदिवासी महिला ने अपने 2 साल के बेटे को महज 200 रुपए में बेच दिया। यह घटना ढलाई डिस्ट्रिक्ट में सामने आई है। एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले इसी राज्य में 11 दिन के एक बच्चे को 7600 रुपए में बेचे जाने की घटना सामने आई थी। त्रिपुरा में लेफ्ट की सरकार है। यहां 8 महीने बाद विधानसभा इलेक्शन होने हैं।
जिला अधिकारी का कहना है कि ढलाई डिस्ट्रिक्ट के ट्राइबल डॉमिनेटेड गंधशेरा सब डिवीजन के उल्तचेरा गांव में रुनबती रियांग नाम की महिला द्वारा 200 रुपए में अपने बच्चे को बेचे जाने का मामला सामने आया है, इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि यह मामला गरीबी से जुड़ा हुआ नहीं है। हम घटना की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं और जल्द ही सच्चाई सामने लाएंगे।

Share to...