कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस रेखा सिंधु की शुक्रवार को कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। हादसा चेन्नई-बेंगलुरू हाईवे पर पेरनंबुट के नजदीक सुन्नमपुकुट्टई गांव में हुआ। कार में रेखा के अलावा 3 और लोग सवार थे, जिन्होंने भी हादसे में दम तोड़ दिया। रेखा चेन्नई से बेंगलुरू आ रही थीं तभी रास्ते में उनकी कार एक ट्रक से भिड़ गई।
खबरों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद कार में सवार रेखा सिंधु समेत 3 अन्य लोगों को तिरुपत्तूर स्थित हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेखा सिंधु कई कन्नड़ और तमिल टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी थीं।
कार एक्सीडेंट में कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस रेखा सिंधु समेत 4 की मौत

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’