सार्क देशों के बीच संचार और संपर्क को बढ़ावा देने के लिए भारत ने दक्षिण एशिया सैटेलाइट जीसैट-9 को शुक्रवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया। इस जिओस्टेशनरी कम्युनिकेशन सैटेलाइट को इसरो ने बनाया है।
इस कामयाबी के बाद सार्क देशों के 6 राष्ट्राध्यक्षों ने एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दुनिया को संदेश दिया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि जीसैट-9 से भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, अफगानिस्तान, भूटान और मालदीव को फायदा होगा। इससे अंतरिक्ष में दक्षिण एशिया की ताकत बढ़ेगी।
जीसैट-9 को भारत की तरफ से सार्क देशों को तोहफा माना जा रहा है। साथ ही इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पेस डिप्लोमेसी के रूप में भी देखा जा रहा है। पाकिस्तान इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है।
सार्क के 6 राष्ट्राध्यक्ष साथ दिखे, सैटेलाइट जीसैट-9 को हुआ लॉन्च

More Stories
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम