नई दिल्ली। एयर इंडिया के एक सीनियर अधिकारी से बदतमीज़ी के आरोप के घिरे शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड कई दिन तक एयरलाइंस की पाबंदी झेलते रहे। बाद में ये पाबंदी हटा ली गई। लेकिन, उन्हीं दिनों चली नो फ्लाई लिस्ट की बात अब रंग ला रही है। जुलाई से विमानों पर मुसाफिरों की बदतमीजी उन्हें महंगी पड़ेगी।
शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड के मामले के बाद उड्डयन मंत्रालय नो फ्लाई लिस्ट के नए कायदों के साथ तैयार है। जुलाई से विमान में उड़ान भरते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उनकी बदतमीज़ी उनकी मुसीबत बन सकती है। मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के सचिव राजीव नयन चौबे बताया कि हमने इसमें तीन कैटगरी का जिक्र किया। लेवल वन में 3 महीने। लेवल टू में 6 महीने और लेवल 3 में 2 साल या उससे अधिक का बैन होगा।
नेशनल नो फ्लाई लिस्ट को लेकर सिविल एवियशन रिक्वायरमेंट 2014 की कमियों को संशोधन के जरिए दूर किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि ऐसी किसी घटना के तुरंत बाद मुसाफिर पर पाबंदी लगेगी।
अब हवाई सफर करे तो रहे संभलकर, नो फ्लाई लिस्ट में आ गए फिर नहीं खरीद पाएंगे टिकट

More Stories
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर