भोपाल। शिवराज सरकार से कर्मचारी खासे नाराज चल रहे है। चुनावी साल में कर्मचारियों को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एलान किया है। सीएम ने कहा है कि राज्य में कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 60 की जगह 62 साल करने की बात कही है। अगर ऐसा होता है तो प्रदेश के करीब 27 फीसदी अधिकारियों व कर्मचारियों को फायदा होगा। शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में कमिश्नर प्रणाली हर हाल में लागू होगी।
शुक्रवार को मीट द प्रेस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ये घोषणा की। सीएम ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, और कई कर्मचारी और अधिकारियों का प्रमोशन अटका है। कोई भी बिना प्रमोशन के रिटायर न हो, इसके लिए रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का फैसला किया है।
कर्मचारी संगठन पिछले कई सालों से ये मांग करते आ रहे हैं। ज्यादातर संगठनों ने इस मांग को लेकर समय-समय पर आंदोलन भी किए हैं। चुनावी साल में कर्मचारी संगठनों ने दबाव बनाया तो सरकार ने तुरंत फैसला लेते हुए रिटायरमेंट की आयु को 2 साल बढ़ाने का एलान कर दिया।
मध्य प्रदेश में 62 साल में रिटायर होंगे सरकारी अधिकारी और कर्मचारी: मुख्यमंत्री

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत