April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भाजपा ने अरुणाचल-आंध्रप्रदेश के 177 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

भाजपा ने लोकसभा के साथ होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें आंध्र की 123 और अरुणाचल की 54 विधानसभा सीटों पर नाम तय किए गए हैं। आंध्र में कुल 175 और अरुणाचल में 60 विधानसभा सीटें हैं। दोनों राज्यों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को मतदान होना है। यहां एक ही चरण में चुनाव होने हैं।
लोकसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।

Share to...