April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कांग्रेस ने यूपी की 7 सीटों पर अपने कैंडिडेट्स नहीं उतारने का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सपा और बसपा के साथ गठबंधन नहीं हुआ है लेकिन कांग्रेस की तरफ से सपा-बसपा और आरएलडी के लिए 7 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस का यह ऐलान नए संकेतों की तरफ इशारा कर रहा है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि यूपी में उन 7 सीटों पर कांग्रेस अपनेप्रत्याशी नहीं उतारेगी जहां से सपा-बसपा और आरएलडी चुनाव लड़ रहे हैं। इन सीटों में मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद की सीट शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस उन सीटों पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी जहां से मायावती, आरएलडी के अजित सिंह और जयंत चौधरी चुनाव लड़ेंगे। राजबब्बर ने बताया कि वह अपना दल कृष्णा पटेल गुट को भी 2 सीटें देंगे। जिनमें गोंडा और पीलीभीत शामिल है।
राज बब्बर ने बताया कि हम महान दल के साथ भी बातचीत की स्थिति में हैं। महान दल ने लोकसभा चुनाव में सीट की मांग नहीं की है वह विधानसभा चुनावों में कुछ सीटें चाहते हैं। लोकसभा चुनावों में वह जिन भी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे, उनके लिए कांग्रेस के चुनाव चिह्न से चुनाव लड़ना चाहते हैं। राजबब्बर ने कहा कि देखते हैं कि हम उनके साथ क्या कर सकते हैं।

Share to...