April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। मनोहर पर्रिकर लम्बे समय से अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मनोहर पर्रिकर के निधन की पुष्टि की। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर मनोहर पर्रिकर के निधन पर दुख जताया। इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य की स्थिति बेहद खराब होने की जानकारी दी थी, गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर बताया गया था कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत बेहद गंभीर है। डॉक्टर उन्हें ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नजदीक हैं और प्रत्याशियों का तयन होना अभी बाकी है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने कल ही राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Share to...