बॉल टैम्परिंग विवाद की ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। दुनियाभर से पड़ रहे दबाव के चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस दोनों खिलाड़ियों को क्रिकेट से एक-एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। मीडिया रपटों के अनुसार तीनों खिलाड़ियों को सजा के खिलाफ अपील करने के लिये एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। इस बैन के कारण ये दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ इस साल के आखिर में घरेलू सीरीज नहीं खेल सकेंगे। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार केपटाउन में तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़खानी के मामले में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर सीए ने 12 महीने का प्रतिबंध लगाया है। मामले में शामिल रहे ऑस्ट्रेलिया के ओपनर कैमरॉन बैनक्रॉफ्ट पर भी 9 माह का प्रतिबंध लगाया गया है। स्मिथ और वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इन दोनों को अगले माह से होने जा रहे आईपीएल 2018 से बाहर कर दिया है।
गौरतलब है कि मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ को पहले ही टीम की कप्तानी और डेविड वॉर्नर को उपकप्तानी से हटा दिया था। इन दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया वापस लौटने को भी कहा गया। इन दोनों के साथ मामले से जुड़े कैमरन बैनक्रॉफ्ट को भी ऑस्ट्रेलिया वापस भेज दिया गया है। इस विवाद के सामने आने के बाद स्मिथ ने आईपीएल 2018 के लिए राजस्थान रॉयल्स और डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी छोड़ दी है। केपटाउन टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के कैमरन बैनक्रॉफ्ट को पीले रंग की पट्टी से गेंद को रगड़ने का दोषी पाया गया था।
बॉल टैम्परिंग: ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का बैन

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत