सनातन ज्ञान पीठाधिश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की मोदी की सरकार को उनके साथ काम करने वाले छोटे कार्यकर्ताओं पर ध्यान देना चाहिए। मोदी को विरोधियों से नहीं अपनों से ख़तरा है वही मध्यप्रदेश की बात की जाए तो मुख्यमंत्री का चेहरा बदलना होगा जग ही बीजेपी की सरकार बन पाएगी।
सनातन ज्ञान पीठाधिश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने उज्जैन में आज महाकाल के दर्शन किए। जिसके बाद वह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होने कहा कि हिन्दुवादिता का ढोंग करना एक अलग बात है वास्तविकता में हिन्दुवादिता के लिए समर्पित हो जाना सिर्फ मोदी ही कर सकते है वो स्वयं के लिए नहीं सोचते वो समाज के लिए सोचते है। भाजपा को गिराने में विरोधियों का कम हाथ है भाजपा के कुछ मंत्री और नेताओं का हाथ है राहुल गाँधी को कोई नहीं मानता उन्हें सिर्फ हसी का पात्र समझते है भाजपा के कुछ नेता कुछ मंत्री है उन्होंने पद प्रतिष्ठा के अभिमान में निचले कार्यकर्ताओं का अपमान किया है बस मोदी जी को इस और ध्यान देना है विरोधी कुछ नहीं कर सकते है। 2019 में मोदी जी की सरकार बनेगी वही अगर दुभाग्य से मोदी जी नहीं आये तो कांग्रेस की सरकार 5 साल में पश्चिम बंगाल को पाकिस्तान बना देगी। क्योंकि वहा मात्र 8 प्रतिशत हिन्दू रह गए है। आम जनता से अपील की नोट्बंदी और जीएसटी भूल जाये मोदी को एक बार और मोका दे, वही मोदी जी से अपील की जो उन्होंने गो हत्या रोकने का वादा संतों से किया था वो उसे पूरा करे। वही आने कुम्भ मेले में को लेकर उन्होंने कहा कि जो भाजपा सरकार ने साधू संतों को पैसा देने की परम्परा चलाई है कुम्भ के नाम पर वो बंद हो वही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के अगले चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सिंहस्थ में जो हुआ उससे महाकाल भगवान् शिवराज से नाराज है। भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में अगले चुनाव में उतारती है तो भाजपा सत्ता में नहीं आ पायेगी। साथ ही उनका कहना था कि कुंभ मेले के आयोजनों में संतों या अखाडो को पैसा देने के बजाए आने वाले साधु-संत और आम जनता की व्यवस्था में पैसा खर्च करना चाहिए।
शिवराज के बूते नहीं बनेगी सरकार, मोदी जी को कार्यकर्ताओं और वादों पर ध्यान देने की जरूरत: शंकराचार्य महेशाश्रम

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क