मुंबई। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड में सफलता हासिल की है और एक स्थान बनाया है। अब वह एक बड़ा किरदार निभाने जा रहे हैं। यह किरदार बाला साहेब ठाकरे का है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाल ठाकरे पर बन रही बायोपिक ठाकरे में बाला साहेब ठाकरे की भूमिका में नज़र आएंगे। इस अवसर के लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। नवाजुद्दीन ने मुंबई में महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा और प्रसिद्ध नाम रहे बाला साहेब ठाकरे के जीवन पर बन रही फिल्म ठाकरे के टीजर लॉन्च के मौके पर कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें बाल ठाकरे की भूमिका निभाने का मौका मिला क्योंकि बाल ठाकरे की भूमिका विश्व का कोई भी अभिनेता निभाना चाहेगा, चूंकि उनका व्यक्तित्व ही ऐसा था। नवाजुद्दीन ने फिल्म का निर्माण कर रहे सांसद संजय राउत और बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे का यह कहकर धन्यवाद किया कि उन्होंने उन पर पूरा भरोसा जताया। नवाजुद्दीन कहते हैं कि उन्हें इस बात की आशा भी है कि वह इस फिल्म को बहुत आगे तक लेकर जाएंगे। उन्होंने इस बात के लिए भी हर्ष जताया कि उनकी इस फिल्म का टीजर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के हाथों लॉन्च हुआ है। नवाज़ ने फिल्म का पोस्टर अपने ट्विटर पर भी शेयर किया था।
बाल ठाकरे जैसे व्यक्तित्व की भूमिका निभाना हर कोई चाहेगा : नवाजुद्दीन सिद्दीकी

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत