बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में मजदूरों से भरी एक नाव के डूब गई है। जिले में गुरुवार को यमुना नदी में किसानों और मजदूरों से भरी नाव डूबने से लगभग 22 लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने भी इस घटना की पुष्टि की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में मरने वालों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। जिला प्रशासन ने बताया कि हादसे के बाद लगभग एक दर्जन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। नाव में 60 यात्री सवार थे। पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर मौजूद हैं, बचाव कार्य अब भी जारी है।
बागपत में यमुना में डूबी नाव, 22 की मौत, 2 लाख का मुआवजा

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत