April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

घिसटते हुए टॉयलेट से बाहर आया था प्रद्युम्न, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा : पुलिस

गुरुग्राम के रयान इंटरनेशल स्कूल में 7 वर्षीय छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के बाद के सीसीटीवी फुटेज में पुलिस का कुछ हाथ लगा हैं। प्रद्युम्न की स्कूल के टॉयलेट में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि टॉयलेट के बाहर लगाए गए कैमरे से उसे ये फुटेज हासिल हुई है। पुलिस के अनुसार फुटेज में प्रद्युम्न को टॉयलेट में प्रवेश करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। इसके कुछ मिनट बाद बस कंडक्टर अशोक कुमार टॉयलेट पहुंचा है। कुछ मिनटों के बाद ही खून से लथपथ प्रद्युम्न घिसटते हुए टॉयलेट से बाहर आता दिखा। गौरतलब है कि अशोक कुमार पर ही प्रद्युम्न की हत्या का आरोप है। वह वॉशरूम के दरवाजे के पास लड़खड़ाकर गिर गया। इससे दीवार भी खून से सन गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि प्रद्युम्न की मौत कुछ ही मिनटों में ज्यादा मात्रा में खून बहने के कारण हुई। उसे गले में चाकू के दो घाव थे, इनमें से एक घाव काफी गहरा और गंभीर था। उससे उसकी सांस लेने वाली नली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसी कारण वह मदद के लिए चिल्ला नहीं सका था।

Share to...