नई दिल्ली। प्रद्युम्न हत्याकांड को पहले गुरुग्राम पुलिस ने सुलझाने का दावा किया था और बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था, लेकिन सीबीआई के पास ये मामला आने पर जांच एजेंसी ने इसमें 11 क्लास के छात्र को गिरफ्तार किया। 11वीं क्लास के छात्र को आरोपी ठहराने का सीबीआई के पास सबसे अहम सबूत था स्कूल में लगा सीसीटीवी कैमरा जिसकी 8 सेकेंड की फुटेज में आरोपी छात्र नजर आ रहा है।
इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच में गुरुग्राम पुलिस से सबसे बड़ी चुकी हुई। उसने सीसीटीवी फुटेज देखा तो लेकिन 8 सेकेंड के वीडियो को नजरअंदाज कर दिया। प्रद्युम्न मर्डर केस में 8 सेकंड की चूक से गुरुग्राम पुलिस की फजीहत हो रही है। इस सीसीटीवी फुटेज में आरोपी छात्र प्रद्युम्न को बुलाता और उसके पास जाता हुआ दिख रहा था। इस फुटेज को गुरुग्राम पुलिस देख नहीं पाई।
इतना ही नहीं आरोपी छात्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने प्रद्युम्न को जख्मी हालत में देखा, लेकिन सीबीआई ने उसी आठ सेकेंड की फुटेज के आधार पर सीबीआई को आरोपी छात्र पर शक हुआ था।
प्रद्युम्न हत्याकांड : लम्बे समय से उलाझा केस सिर्फ 8 सेकेंड के फुटेज से सुलझा

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत