April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पूर्वोत्तर में नदियां उफान पर, सेना ने बाढ़ में फंसे 430 लोगों को निकाला

पूरे देश में मौसम अपने अलग-अलग रंग.रूपों में कहर बरसा रहा है। उत्तर भारत में जहां गर्मी से लोग हलकान हैं और दिल्ली समेत आसपास के इलाकों के आसमान पर धूल का गुबार छाया हुआ है, वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ के हालात हैं। यहां की नदियां उफान पर हैं। मणिपुर और असम के कई जिलों में बाढ़ का पानी भर गया है। मणिपुर में सेना ने राहत अभियान चलाकर बढ़ा में फंसे 430 लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया है।
पूर्वोत्तर में पिछले 3 दिनों में भयंकर वर्षा से भारी नुकसान पहुंचा है। त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और असम में बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। असम के कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। हैलाकांडी जिले में हजारों लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। यहां एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। असम में भारी वर्षा के बाद भूस्खलन होने से ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई। वैसे कोई हताहत नहीं हुआ है।

Share to...