इस सप्ताह देश के अलग-अलग इलाकों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी इस चेतावनी के अनुसार पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ.साथ उत्तराखंड, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडू में भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। गौरतलब है कि इस महीने के शुरुआत से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का सितम जारी है। अकेले यूपी में ही धूल भरी आंधी की वजह से 100 लोगों से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग के अनुसार देश के अलग-अलग इलाकों में आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 15 जून को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटिय और दक्षिण कर्नाटक और केरला के कुछ हिस्सों में, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड और तमिलनाडू में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में भारी बारिश के अलावा, धूल भरी आंधी चलने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन इलाकों में हो सकती है भारी से भारी बारिश

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा