विशेष जांच दल ने पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। एसआईटी ने शुक्रवार को बताया कि इस हत्याकांड मामले में गिरफ्तार छठे संदिग्ध परशुराम वाघमारे ने ही पत्रकार गौरी लंकेश को गोली मारी थी।
एसआईटी के विशेष जांच अधिकारी ने कहा कि गौरी लंकेश, तर्कवादी गोविंद पानसरे और एमएम कलबुर्गी की हत्या में एक ही हथियार का प्रयोग किया गया। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया वाघमारे ने ही लंकेश को गोली मारी थी।
फोरेंसिक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि गोविंद पानसरे, एमएम कलबुर्गी और लंकेश की हत्या एक ही हथियार से की गई। हालांकि, उन्होंने कहा कि उस हथियार का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने कहा कि जिस संगठन ने गौरी लंकेश की हत्या की है, वह 60 सदस्यों के साथ कम से कम 5 राज्यों में अपने पैर पसार चुका है।
पत्रकार गौरी लंकेश मर्डर केस की गुत्थी सुलझी

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा