April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पाकिस्तान की बौखलाहट नहीं हो रही कम, अब थार एक्सप्रेस पर लगाई रोक

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाने के बाद शुक्रवार को कहा कि वह दोनों देशों के बीच चलने वाली अंतिम ट्रेन सेवा को रोक दिया है। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने कहा कि हमने थार एक्सप्रेस को भी बंद करने का फैसला किया है। यह पाकिस्तान के खोखरापार और भारत के मुनाबाओ के बीच चलती है। उन्होंने कहा कि जब तक मैं रेल मंत्री हूं, पाकिस्तान और भारत के बीच कोई ट्रेन नहीं चलेगी।
पाकिस्तान द्वारा समझौता और थार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा यह एकतरफा कार्यवाही की गई है। उन्होनें कहा कि इस बारे में हमसे सलाह के बिना निर्णय लिया गया है। हमने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। हमारा मानना है कि पाकिस्तान द्वारा जो कुछ भी किया जा रहा है, वह एक खतरनाक तस्वीर पेश कर रहा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शुक्रवार को पाकिस्तान के मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया के सामने अपनी स्थिति बता दी है कि हमने जो भी फैसला लिया है, वह हमारा आंतरिक मामला है। रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान जो अभी कदम उठा रहा है, वह उसकी बौखलाहट है।

Share to...