April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मेलबर्न में फहराकर तिरंगा, भावुक हुए करण जौहर

मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्म निर्माता करण जौहर ने तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराते वक्त करण जौहर ना केवल भावुक हो गए, बल्कि उन्हें इस मौके पर काफी गर्व भी महसूस हुआ। मेलबर्न में तिरंगा फहराने के बाद करण जौहर ने इससे जुड़ा अपना अनुभव भी साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह इस चीज के लिए पहले से ही बहुत एक्साइटेड थे।
मेलबर्न में स्वतंत्रता दिवस से पहले सालाना सम्मान भारत की किसी प्रमुख हस्ती को दिया जाता है। ऐसे में इस बार यह खास मौका भारतीय फिल्म निर्माता करण जौहर को मिला। इस बारे में अनुभव बताते हुए करण जौहर ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत असाधारण और भावनात्मक क्षण रहा है। यहां हमारे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने से मुझे अपने महान देश और उसके प्रति सभी लोगों के दिल में प्यार का एहसास हुआ। आज हम एक गौरवान्वित भारतीय हैं, भारत हम सभी के दिल की धड़कन है। यह सिर्फ एक देश नहीं बल्कि एक भावना है जो साहस, दृढ़ विश्वास और लचीलेपन के साथ खड़ा है। वैश्विक क्षेत्र में भारत केवल एक भूमि नहीं, एक ताकत है। मैं भारतीय सिनेमा और हमारे देश के लिए सभी के प्रेम के प्रति उनका आभारी हूं।

Share to...