66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। फीचर फिल्मों को 31 श्रेणियों में नेशनल अवॉर्ड दिए गए। 23 गैर फीचर और 31 फीचर फिल्म में पुरस्कार दिए गए। 66वें नेशनल अवॉर्ड्स में अंधाधुन, पद्मावत, बधाई हो, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का बोलबाला रहा। मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के लिए उत्तराखंड को अवॉर्ड दिया गया है।
वैसे हर साल नेशनल अवॉर्ड विनर्स का ऐलान अप्रैल में किया जाता है, लेकिन इस साल लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इसे पोस्टपोन कर दिया गया था।
यह रही बेस्ट –
बेस्ट पॉपुलर फिल्म – बधाई हो
बेस्ट फीचर फिल्म – हेलारू – गुजराती
बेस्ट डायरेक्शन – आदित्य धर – उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
बेस्ट एक्ट्रेस – कीर्ति सुरेश – महानती, तेलुगू
बेस्ट एक्टर – आयुष्मान खुराना-अंधाधुन, विक्की कौशल-उरी
बेस्ट डेब्यू डायेक्टर – सुधाकर रेड्डी यकंती, फिल्म नाल मराठी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – सुरेखा सीकरी-बधाई हो
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर -स्वानंद किरकिरे-चुंबक
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – अरिजीत सिंह, सॉन्ग बिंते दिल, पद्मावत
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – बिंदू मालिनी, नाथीचरामी – कन्नड़
बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले – अंधाधुन
बेस्ट डायलॉग – तारीख – बंगाली
बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइनर- इंद्राक्षी पटनायक, गौरांग शाह, अर्चना राव, महानती-तेलुगू
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – संजय लीला भंसाली, पद्मावत
बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक – सास्वत सचदेवा, उरी
बेस्ट कोरियोग्राफी – पद्मावत, घूमर
बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म – अंधाधुन
66वें नेशनल अवॉर्ड में अंधाधुन बेस्ट फिल्म, आयुष्मान-विक्की बेस्ट एक्टर

More Stories
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड