पुलवामा हमले से पनपे तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान को आतंकियों को लेकर एक नसीहत दी है। शनिवार को कहा है कि पाकिस्तान अगर आतंकवाद से निपटने को लेकर गंभीर है तो उसे कम से कम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाउद्दीन और ऐसे अन्य आतंकियों को भारत को सौंप देना चाहिए जो भारतीय नागरिक हैं और पाकिस्तान में रह रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान का कुछ आतंकियों को हिरासत में लेना महज उसका दिखावा है। ऐसे दिखावे से कुछ नहीं होने वाला है। सच तो यह है कि पाकिस्तान ने हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पर ठोस एक्शन नहीं लिया है। अगर पाकिस्तान वास्तव में यह संदेश देना चाहता है कि वह आतंकवाद पर भारत की चिंताओं को हल करना चाहता है तो उसे दाऊद, सलाउद्दीन और ऐसे अन्य आतंकियों को सौंप देना चाहिए जो भारतीय नागरिक हैं और आतंकी घटनाओं के सिलसिले में भारत में वांछित हैं।
पाकिस्तान आतंकवाद पर सख्त है तो दाऊद, सलाउद्दीन को सौंपे : भारत

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा