कांग्रेस ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। कांग्रेस ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को चिट्ठी लिखकर राज्य में सरकार बनाने का दावा किया है। पार्टी ने कहा कि विधायक फ्रांसिस डिसूजा के निधन के बाद से विधानसभा में बीजेपी के 13 विधायक हैं। मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली सरकार लोगों का विश्वास खो चुकी है। ऐसे में जो पार्टी अल्पमत में है उसको सरकार में रहने का कोई हक नहीं है। हम चाहते हैं कि मौजूदा सरकार को बर्खास्त किया जाए और सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया जाए।
गोवा के पूर्व उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा का हाल ही में निधन हो गया था। 64 साल के डिसूजा कैंसर से जूझ रहे थे। उनका अमेरिका में इलाज हो चुका था। वे गोवा राजीव कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में 1999 में गोवा विधानसभा के लिए चुने गए, और बाद में बीजेपी में शामिल हुए। वे 2002, 2007, 2012 और 2017 में भी विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2012 में मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने पर डिसूजा को उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था।
गोवा में कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा