अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अरुणाचल पश्चिम सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को मैदान में उतारने का फैसला किया है। तुकी का नाम कांग्रेस द्वारा शनिवार रात जारी की गई 27 उम्मीदवारों की सूची में है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री जेम्स लोवांगचा वांगलेट को अरुणाचल पूर्व निवार्चन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता निनोंग ईिरंग अरुणाचल पूर्व निवार्चन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
रिजिजू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा