April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली के सीएम की गाड़ी ही उडा ले गए चोर, वह भी सचिवालय के बाहर से

दिल्ली पुलिस की लाख कोशिशों के बाद अपराधियों के हौसले बुलंद लगते हैं। इसका ताजा नमूना बृहस्पतिवार को तब देखने को मिला, जब दिल्ली सचिवालय के बाहर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं, मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी जुटा रही है, जिससे चोरों को पकड़ने में मदद मिल सके। हालांकि, यह पहला ऐसा बड़ा मामला है जब दिल्ली में किसी सीएम की कार चोरी हुई हो।

Share to...