टाटा ग्रुप का टेलीकॉम सेग्मेंट टाटा टेलीसर्विसेज ने अपने कंज्यूमर टेलीकॉम बिजनेस को भारती एयरटेल के साथ मर्ज करने का ऐलान किया है। इस अधिग्रहण के बाद 40 मिलियन टाटा डोकोमो यूजर्स एयरटेल में स्विच कर दिए जाएंगे। हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि टाटा ग्रुप अपना टेलीकॉम बिजनेस बंद करने की तैयारी में और इसके लिए सरकार को आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी गई है। टाटा टेलीसर्विसेज और भारती एयरटेल करार के तहत भारती एयरटेल टाटा टेलीसर्विसेज के बिजनेस ऑपरेशन का अधिग्रहण करेगी। टाटा ग्रुप का टेलीकॉम बिजनेस 19 सर्कल्स में है और ये सभी एयरटेल के हो जाएंगे।
कंपनी के अनुसार यह अधिग्रहण फिलहाल रेग्यूलेटरी अप्रूवल के लिए भेजा गया है, इसके बाद ही यह मान्य होगा। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार भारती ने गुरूवार को इस ट्रांजैक्शन को हरी झंडी दी है।
इस मर्जर के तहत टाटा सीएमबी के सभी ऐसेट और कस्टमर्स भारती एयरटेल के हो जाएंगे। इसके अलावा भारती एयरटेल को इससे स्पेक्ट्रम का भी फायदा होगा और अब कंपनी के पास 178.5 डभ््र स्पेक्ट्रम होंगे।
Airtel ने Tata Docomo का किया अधिग्रहण, एयरटेल को मिले टाटा के कस्टमर्स

More Stories
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड