April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खर्राटों के बीच नींद में ही दम तोड़ गईं रीमा : पूर्व पति लागू

एक्ट्रेस रीमा लागू का 18 मई को सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया था। उनके एक्स हसबैंड विवेक लागू ने एक एंटरव्यू में रीमा लागू की मौत से जुड़े कुछ अहम खुलासे किए हैं।
विवेक ने बताया कि 18 मई की रात 1 बजे रीमा ने सीने में बैचेनी की शिकायत की थी। तब बेटी मृण्मयी और दामाद विनय वैकुल उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल लेकर गए। उन्होंने सोचा कि रात के एक बज रहे हैं, देर करना ठीक नहीं है। इसलिए वो उन्हें उसी वक्त हॉस्पिटल ले गए। ऐसा लग रहा था कि उन्हें एसिडिटी की वजह से बैचेनी हो रही है।
अस्पताल में उनका ईसीजी कराया गया, तब पता चला कि उन्हें माइल्ड हार्ट अटैक आया है। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। बेटी और दामाद ने उनके फैमिली डॉक्टर से बात की और उन्हें रीमा की हालत के बारे में बताया। इसी दौरान रीमा को नींद आ गई और वो खर्राटे लेने लगीं। तभी अचानक उनका पल्स रेट और ब्लड प्रेशर बिगड़ने लगा। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक रीमा की मौत हो चुकी थी।

Share to...