April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

माउंट एवरेस्ट फतह के बाद लौटते वक्त भारतीय पर्वतारोही की गिरने से मौत

माउंट एवरेस्ट पर फतह के बाद लौटते वक्त रविवार को लापता हुए भारतीय पर्वतारोही रवि कुमार की मौत हो गई है। रवि करीब 200 मीटर नीचे गिर गए थे। रवि के पहले उनके साथ गए एक अमेरिकी पर्वतारोही की भी मौत हो गई थी।
रवि यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले थे। नेपाल के डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म के डायरेक्टर जनरल दिनेश भट्टराई ने कहा कि रवि करीब 200 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरे। जहां से वो गिरे उस इलाके के एवरेस्ट बालकनी कहा जाता है।
भट्टराई के अनुसा एवरेस्ट पर तैनात हमारे लाइजिन अफसर ने बताया कि रवि बालकनी से करीब 150 से 200 मीटर तक नीचे गिरे। बालकनी लौटते वक्त माउंटेन का आखिरी रेस्टिंग स्पॉट है। इसके साथ ही पिछले दिनों इस इलाके में मारे गए क्लाम्बर्स की तादाद पांच हो गई है।
रवि कुमार शनिवार दोपहर 1.28 बजे 8,848 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट को फतह करने में कामयाब हो गए थे। रवि के क्लाइंबिंग गाइड लाकपा वोंग्या शेरपा भी बेहोश पाए गए। लौटते वक्त शेरपा और रवि बिछड़ गए थे।

Share to...