April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्य प्रदेश के सीएम ने नर्मदा नदी में खनन पर पूरी तरह रोक का किया ऐलान

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी में होने वाले रेत खनन पर रोक लगाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज से नर्मदा नदी में खनन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। मंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जा रही है। इस समिति की वैज्ञानिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि कितनी रेत और किस तरह से निकाली जा सकती है? तब तक नर्मदा नदी में खनन पर रोक जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि नदियों के प्रवाह के लिए रेत का निकलना आवश्यक है, लेकिन खनन से पर्यावरण को नुकसान भी होता है। इस स्थिति में वैज्ञानिक ही यह तय कर सकते हैं कि कितनी रेत निकाली जाए और कैसे निकाली जाए? इसके लिए एक समिति बनाई जा रही है, वह बताएगी कि नदियों को नुकसान न पहुंचे और कितनी रेत निकाली जाए। सरकार ने इसके लिए आईआईटी, खड़गपुर से एक करार किया है।

Share to...