April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भुवनेश्वर जाने वाले एयर इंडिया के विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई। भुवनेश्वर जाने वाले एयर इंडिया के विमान के कॉकपिट में संदिग्ध रूप से धुआं उठने के कारण यहां के हवाई अड्डे पर इसे लौटने के लिए बाध्य होना पड़ा। विमान में 155 यात्री सवार थे। नई दिल्ली में एयर इंडिया के विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
एयर इंडिया के अनुसार इसके विमान एआई 669 ने दोपहर में छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी लेकिन कॉकपिट में धुआं उठता देख इसके पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग की इजाजत मांगी। विमान पूरी आपातकालीन प्रक्रिया के तहत मुंबई में सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया।

Share to...