देश भर में कड़ाके की ठंड जारी है। मध्यप्रदेश का हाल भी ऐसा ही है। मध्यप्रदेश के मंदसौर में तो सर्दी ने किसानों पर सितम बरपा रखा है। शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से कई स्थानों पर विजिबिलिटी लगभग शून्य रही।
मंदसौर में शनिवार को तापमान में गिरावट के साथ ही सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। तापमान में अचानक आई गिरावट के चलते लगातार दूसरे दिन फसलों पर बर्फ की परत जमी हुई दिखाई दी। पाला पड़ने की वजह से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पिछली फसल बाढ़ की भेंट चढ़ने के बाद इस फसल को पाले की वजह से नष्ट होता देखकर किसान परेशान हैं और वे सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सर्दी का सितम जारी रहा तो कई फसलों के पूरी तरह से नष्ट होने का खतरा मंडरा रहा है।
किसानों का कहना है कि पहले बाढ़ से फसलें नष्ट हुईं और अब पाले का प्रकोप फसलों पर पड़ रहा है। किसानों को पहले से सतर्क नहीं किया गया, इस वजह से अचानक आई इस आपदा से किसानों की फसल बर्बाद हुई है। सरकार को किसानों की सुध लेकर मुआवजा देना चाहिए ताकि किसानों की आर्थिक मदद हो सके।
गौरतलब है कि मंदसौर में शनिवार को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। तापमान लगभग 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में गिरावट लगातार जारी रहेगी जिसके चलते किसानों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

More Stories
केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का आदेश केमिकल इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह