सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में शनिवार को एक जांच चौकी के पास हुए कार बम विस्फोट में 76 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। सरकार के प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार उमर ने कहा कि अफगोई रोड पर एक पुलिस जांच चौकी के पास एक आत्मघाती हमलावर ने अपने वाहन को उड़ा दिया।
उन्होंने कहा कि मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि हमले में कई छात्रों सहित 76 लोग मारे गए और अन्य कई घायल हुए हैं। घटना स्थल पर मौजूद रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सड़क पर स्थित टैक्स ऑफिस को ध्यान में रखकर विस्फोट किया गया।
उन्होंने कहा कि अधिकारी सड़क से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे, तभी एक कार में विस्फोट हुआ और कई लोग मारे गए। हमले की जिम्मेदारी अभी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।

More Stories
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई