कोटा के जेके लोन अस्पताल में बीते एक महीने में 77 बच्चों की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी इस पर चिंता व्यक्त कर चुके हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चौकाने वाली बात कही है। उन्होंने कहा कि अन्य वर्षों के मुकाबले इस साल बच्चों की कम मौतें हुई हैं। ये कोई नई बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि सबसे कम जानें 6 साल में इस साल गई हैं। एक भी बच्चे की मौत होना दुर्भाग्यपूर्ण है, पर मौतें 1500 भी हुई हैं एक साल के अंदर। 1400 भी हुई है, 1300 भी हुई है लेकिन इस साल करीब 900 बच्चों की मौतें हुई हैं।
उन्होंने कहा कि ये 900 मौतें भी क्यों हुई हैं। ये भी नहीं होनी चाहिए, लेकिन पूरे देश के अंदर, पूरे प्रदेश के अंदर, हर अस्पताल के अंदर 4-5 मौतें होती ही हैं, ये कोई नई बात नहीं है। जयपुर में भी होती है।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण