April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कोविंद ने ली शपथ, संसद के सेंट्रल हॉल में दिखा संघ का वर्चस्व

रामनाथ कोविंद ने भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। जस्टिस खेहर ने उन्हें शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण के दौरान कई सांसदों ने जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए। ये नारे रामनाथ कोविंद के शपथ लेते ही लगाए गए हैं, हालांकि अभी ये पता नहीं लगा है कि ये नारे किसने लगाए हैं।गौरतलब है कि रामनाथ कोविंद पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैकग्राउंड से हैं।
रामनाथ कोविंद अब देश के राष्ट्रपति बन चुके हैं। वहीं आंकड़ों पर गौर करें तो वेंकैया नायडू का उपराष्ट्रपति बनना भी तय नजर आ रहा है। इसलिए जब नायडू चुनाव में जीत के बाद उपराष्ट्रपति पद का कामकाज संभालेंगे तो देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तीनों पदों पर संघ के स्वयंसेवक विराजमान होंगे।
देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविदं ने राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। चीफ जस्टिस खेहर ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद अपने पहले संबोधन में राष्ट्रपति कोविंद ने शपथ लेने के बाद रामनाथ कोविंद ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे भारत के राष्ट्रपति का दायित्व सौंपने के लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं। मैं पूरी विनम्रता के साथ इस पद को ग्रहण करता हूं। सेंट्रल हॉल में आकर पुरानी यादें ताजा हुई, सांसद के तौर पर यहां पर कई मुद्दों पर चर्चा की है।

Share to...