April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुंबई में 4 मंजिली इमारत गिरी, 12 की मौत, कई घायल

मुंबई के घाटकोपर इलाके में मंगलवार सुबह एक चार मंजिला बिल्डिंग गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। बचाव दल ने 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बताया जाता है कि बिल्डिंग काफी जर्जर हालत में थी और लगातार बारिश होने के चलते सुबह 11 बजे के आसपास भरभराकर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। थोड़ी देर बाद बीएमसी की डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

Share to...