एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल याने माशिमं की ओर से कहा गया है कि नतीजे जुलाई के पहले सप्ताह मं। जारी किए जाएंगे। जबकि 12वीं के परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह में अपेक्षित हैं। गौरतलब है कि 10वीं के शेष 2 पेपर रद्द कर दिए गए थे। इन विषयों के मार्क्स उन पेपरों के आधार पर दिए जाएंगे जो हो चुके हैं।
यानी रिजल्ट उन पेपरों के आधार पर तैयार होगा जो हो चुके हैं। कॉपियों का मूल्यांकन कार्य कुछ दिनों पहले पूरा हो चुका था। बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने का काम काफी हद तक पूरा कर लिया है।
पिछले कुछ सालों से एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट साथ-साथ जारी करता आ रहा है। लेकिन इस बार 12वीं बोर्ड की शेष परीक्षाएं अभी 16 जून को ही समाप्त हुई हैं।
मूल्यांकन कार्य 22 जून को ही शुरू हुआ है। एमपी बोर्ड ने कहा है कि 12वीं का रिजल्ट जुलाई में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने पर छात्र उचइेमण्दपबण्पद पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। मध्यप्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए है कि 31 जुलाई तक प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय 31 जुलाई तक बंद रहेगें। इसके पहले आदेश में 30 जून तक के लिए स्कूल बंद किये गए थे। इसके साथ ही ऑनलाईन कक्षाएं पूर्व की तरह आयोजित होती रहेगी।

More Stories
केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का आदेश केमिकल इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह