April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कोरोना के बढ़ते मामलें, महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

देश में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना से 5 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 16 हजार 400 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इस बीच कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में इसके बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान राज्य में जरूरी दुकानें खुली रहेंगी।

मिशन बिगेन अगेन के तहत सरकार की तरफ से जारी दिशा निर्देश के हिसाब से मुंबई और उसके आसपास के इलाके में गैर आवश्यक गतिविधियां प्रतिबंधित होनी चाहिए। इसके साथ-साथ बाजारों में ऑड-ईवन की मौजूदा व्यवस्था भी बरकरार रहेगी। इसके साथ लॉकडाउन में छूट की भी पुरानी ही व्ययवस्था ही लागू रहेगी। आदेश के अनुसार सीमित लोगों के साथ ही दफ्तर खुलेंगे।

महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 64 हजार पार कर गया है। वहीं, राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 7,429 हो गया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया था।

Share to...