मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा और नामों पर अंतिम मुहर के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेपी नड्डाए नरेंद्र सिंह तोमरए अमित शाहए ज्योतिरादित्य सिंधिया और पीएम मोदी से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत भी दिल्ली में हैं।
सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की सूची लेकर वापस भोपाल आ सकते हैं और अगले 2 दिन में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में सबकी नजर इस बात पर है कि सिंधिया खेमे के कितने नेताओं को शिवराज कैबिनेट में जगह मिलती है।

More Stories
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई
केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का आदेश केमिकल इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध