बीजेपी ने एमसीडी का चुनाव लड़ा तो सबसे पहला वादा साफ सफाई का था और जनता ने इस वादे पर यकीन करके बीजेपी को बहुमत के साथ तीनों एमसीडी में जिता भी दिया। अब बारी पार्टी की है, इसलिए तो बीजेपी ने नए पार्षदों के औपचारिक तौर पर कामकाज संभालने के पहले ही एक ऐसा प्लान बनाया है, जिससे दिल्ली चमक उठे और बीजेपी का वादा पूरा होता हुआ भी साफ तौर पर दिखे।
सफाई के लिए बीजेपी का मेगा प्लान है कि एक साथ दिल्ली की सड़कों पर हज़ारों लोग झाडू लेकर उतरें औऱ दिल्ली की सफाई करें। इससे एक तो संदेश जाएगा कि बीजेपी सफाई को लेकर संजीदा है और जीतने के बाद ये सफाई अभियान की एक शानदार शुरुआत भी होगी। इसके लिए बीजेपी को स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रस्ताव भी मिले हैं।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा