April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में लगातार हो रहे आतंकी हमलों के बीच शोपियां और पुलवामा ज़िले में सुरक्षाबलों का बड़ा एंटी.टेरर ऑपरेशन चल रहा है। ये अभियान बुधवार देर रात शुरू किया गया। कई वीडियो सामने आए थे जिनमें आतंकी इन इलाक़ों में आराम से घूमते हुए दिखे थे, इसके बाद सुरक्षाबलों ने ये ऑपरेशन चलाया है। सुरक्षा बलों ने शोपियां इलाके के करीब 30 गांवों को घेरा है। इन गावों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। आतंकियों के गड़ दक्षिण कश्मीर के शोपियां इलाक़े में यह एक बहुत बड़ा सर्च अभियान सुरक्षा बल कर रहे है जो पिछले कई सालों में सबसे बड़ा बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सेना के 3,000 सैनिकों के अलावा सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान इस ऑपरेशन में शामिल हैं। 2 दर्जन से ज़्यादा गांवों और जंगलों में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चल रहा है।

Share to...