मध्य प्रदेश का इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है, जबकि साफ.सुथरे शहरों की सूची में दूसरा स्थान भी इसी राज्य की राजधानी भोपाल ने हासिल किया है। देश में सबसे गंदे या अस्वच्छ शहर का दर्जा उत्तर प्रदेश के गोंडा को दिया गया है।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने सरकार द्वारा जनता की रायशुमारी से किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में सबसे साफ 25 शहरों की सूची जारी करते हुए बताया कि कुल 434 शहरों में यह सर्वेक्षण किया गया था। सर्वेक्षण के परिणाम घोषित करते हुए वेंकैया नायडू ने बताया कि 434 शहरों की स्वच्छता रैंकिंग में गोंडा के बाद दूसरा सबसे अस्वच्छ शहर महाराष्ट्र का भुसावल है।
गौरतलब है कि देश के शीर्ष 50 स्वच्छ शहरों में गुजरात के सर्वाधिक 12 शहर शामिल हैं, और उसके बाद 11 शहरों के साथ मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर है। शीर्ष 50 स्वच्छ शहरों की सूची में 8 शहर आंध्र प्रदेश के भी हैं। इन परिणामों के अनुसार सबसे आखिरी पायदानों पर रहे 50 शहरों में से आधे शहर उत्तर प्रदेश से हैं। सबसे साफ शहरों में इंदौर और भोपाल के बाद तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश का तटीय शहर विशाखापट्टनम है, और गुजरात का सूरत शहर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 : देश में सबसे साफ शहर है मध्य प्रदेश का इंदौर, सबसे गंदा गोंडा

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा